(ज्योतिर्विद महावीर कुमार सोनी की रानी के बारें में प्रकाशित जिस पुस्तक को लेकर फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया है, उस पुस्तक का विमोचन गत वर्ष विधानसभा के अध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल जी द्वारा किया था, विमोचन के बाद देश भर में 100 से अधिक गण मान्य हस्तियों को इस पुस्तक के प्रति भेंट कार्यक्रम हो चुके हैं| इस फिल्म के निर्देशक श्री रविन्द्र अरोड़ा हैं) भारत में सर्वप्रथम विदेशी शक्ति पुर्तगालियों के सत्ता जमाने के कुप्रयासों का चालीस वर्षो तक उनके विरुद्ध युद्ध लड़कर जिसने उनका डटकर सामना किया, जो युद्ध विद्या की अद्वितीय धनी थी, किसी भी लालच, प्रलोभन में न आ सकी, जिसे किसी प्रकार भयभीत नहीं किया जा सका, अपने समय की अत्यंत महान देशभक्त रानी होते हुए भी जिसकी गौरव गाथा इतिहास के पन्नों में अत्यंत नीचे दबी रह गई, ऐसी रानी की महान गाथा देशभर में जन जन तक पहुंचे, इस हेतु पूर्व कर्मचारी नेता ज्योतिर्विद, लेखक एवं पत्रकार महावीर कुमार सोनी की पुस्तक "देश की प्रथम महिला स्वतंत्रता सैनानी महान वीरांगना अबबक्का रानी" पर आधारित हिंदी फ़िल्म "महान वीरांगना अबबक्का रानी" से जुड़ने...
Comments
Post a Comment